गुठनी: नाला निर्माण कार्य को ले भूमि पूजन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड के टड़वा खुर्द पंचायत स्थित सेमाटार में नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ गुरुवार को प्रखंड प्रमुख विंध्यवासिनी नारायण सिंह, मुखिया अमित चतुर्वेदी तथा बीडीसी मनोज कुमार ने संयुक्त रूप भूमि पूजन कर किया। इस दौरान प्रमुख ने कहा कि पंचायत समिति के 15वीं वित्त योजना से स्वीकृत यह नाला सेमाटार गांव के नैनीजोर मुख्य मार्ग पर बने पुराने नाले से जोड़कर नैनीजोर गांव के बाहर नहर के खाड़ी तक बनेगा।

वहीं मुखिया एवं बीडीसी ने कहा कि सेमाटार गांव के कुछ मुख्य नालों का पानी का निकासी नहीं हो पाता है तथा यह लोगों के घरों के आसपास जमा हो जाता है। इस गांव में मुख्य नाले की जरूरत है, ताकि नाले का पानी की निकासी हो सके। नाला का निर्माण होने से पानी की निकासी आसानी से हो जाएगी। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026