लकड़ी नबीगंज: डीएम ने किया विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: लकड़ी नबीगंज जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने गुरुवार को लकड़ी नबीगंज प्रखंड, अंचल समेत विभिन्न कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, मनरेगा कार्यालय, कौशल विकास केंद्र,सीडीपीओ, ओपी, अमृत सरोवर योजना अंतर्गत मुख्यालय में अवस्थित तालाब के चल रहे निर्माण कार्य का गहनतापूर्वक जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक सहायक आकाश कुमार के अनुपस्थित पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की तथा उनके विरुद्ध कार्रवाई का आदेश दिया। डीएम ने अंचल में कार्यरत कर्मियों की 2022 की उपस्थिति और 2023 की भी उपस्थिति पंजी को देखा।

इस दौरान उपस्थिति पंजी में छेड़छाड़ पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए। उन्होंने अमृत सरोवर योजना अंतर्गत मुख्यालय स्थित तालाब में निर्माण कार्य का जायजा लिया। कार्य संतोषप्रद पाए जाने पर मनरेगा पदाधिकारी सह बीडीओ सुशील कुमार, मनरेगा कनीय अभियंता पप्पू कुमार व नंदकिशोर यादव के कार्य के प्रति संतोष व्यक्त किया। उन्होंने केंद्र और राज्य प्रायोजित एवं पंचायती राज एक्ट के तहत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं लंबित विकास कार्य योजनाओं का निरीक्षण किया। साथ ही बीडीओ व सीओ को प्रत्येक पंचायतों में बुधवार और गुरुवार को जनता दरबार लगाने का निर्देश दिए।

इसके अलावा डीएम ने आरटीपीएस का भी निरीक्षण किया। डीएम ने केंद्र और राज्य प्रायोजित महत्वाकांक्षी विकास योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ निष्पादन कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया। इस मौके पर एसडीओ संजय कुमार, गोपनीय शाखा प्रभारी आयुष चंद्रपाल, सीओ अजय कुमार ठाकुर, बीडीओ सुशील कुमार, राजस्व पदाधिकारी रितेश कुमार, ओपी प्रभारी अजीत कुमार समेत कई पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024