गुठनी: जलकर खाक हुआ बोलेरो, नहीं आया कोई मालिक

परवेज अख्तर/सिवान: राट्रीय उच्च पथ 227 ए रामजनकी मार्ग पर जतौर बाजार और केलहरुआ चट्टी के बीच सड़क किनारे गढ्ढे में एक बोलेरो गाड़ी बुधवार रात करीब 10:30 बजे आग की तेज लपट में जलता हुआ देखा गया. देर रात होने के कारण कोई आग बुझाने वहां नहीं पहुंचा और राह चलते वाहन चालकों ने फोटो खींच कर वायरल किया. बोलेरो में आग कैसे लगा, बोलेरो में कौन कौन सवार था, बोलेरो किसका है इसका पता नहीं लग सका है.

थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया घटना की जानकारी मिली और मौके पर गश्तीदल को भेजा गया, लेकिन तब तक गाड़ी जलकर खाक हो चुकी थी. गुरुवार देर शाम समाचार प्रेषण तक बोलेरो का कोई मालिक थाना तक सूचना नहीं दे सका था कि गाड़ी हमारी है. बोलेरो का पंजीयन नंबर जल चुका है कोई पहचान उसपर अंकित नहीं है. जिससे उसकी पहचान हो. पुलिस उसकी जांच पड़ताल में जुटी है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024