सिवान: शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, वाहन जप्त

उत्पाद विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान से शराब तस्करों में हड़कंप

परवेज अख्तर/सिवान: उत्पाद विभाग द्वारा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों मे छापेमारी कर शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार करते हुए वाहन जप्त कर लिया. इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक प्रिय रंजन ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर छापेमारी अभियान चलाई जा रही है. जिसमें जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के औराई गांव में छापेमारी कर चुलाई शराब के साथ अर्जुन चौधरी की पत्नी सुनैना देवी को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं दूसरी तरफ एमएच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के सुरहीया बाजार के समीप छापेमारी कर राजन यादव का पुत्र अर्जुन यादव को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया.

तीसरी ओर जीरादेई थाना क्षेत्र के ठेपहां गांव के समिप वाहन जांच के दौरान यूपी से शराब लेकर आ रहे दो शराब तस्कर पटना जिले के गर्दनीबाग रघुनाथ टोली निवासी अशोक कुमार का पुत्र बंटी कुमार और प्रदीप मिस्त्री का पुत्र लक्ष्मण शर्मा को वाहन और विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. इधर इस छापेमारी अभियान को देखते हुए शराब तस्कर अपना हड़कंप मच गई है उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि यह अभियान चलती रहेगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026