परवेज अख्तर (संवाददाता), सिवान: गुठनी-मैरवा मुख्य मार्ग राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 227 ए पर गुठनी चौराहा के समीप स्थित बालाजी पेट्रोल पंप के सामने गुड्डू अंसारी के दरवाजे से चोरों ने उनकी बोलेरो चोरी कर ली है. गुठनी चौराहा निवासी वकील अंसारी के पुत्र गुड्डू अंसारी की बोलेरो हर दिन ही तरह सोमवार देर शाम से दरवाजे पर खड़ी थी. सोमवार की मध्य रात्रि करीब 12 बजे चोरों ने बोलेरो का लॉक खोलकर या तोड़कर चोरी कर लिया.
महिंद्रा बोलेरो जिसका जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर BR 29 F 6575 है को चोरों ने बहुत हिम्मत के साथ लेकर भागने में सफल हुये है. पेट्रोल पंप के सामने गुड्डू अंसारी का घर होने से तीन तरफ से काफी प्रकाश रहता है लेकिन गृहस्वामी के घर में सोने का लाभ उठाकर चोरों ने पुलिस को चैलेंज देते हुये घटना को अंजाम दिया है. इस मार्ग पर गुठनी पुलिस हमेशा गश्ती करती है परंतु गश्तीदल के कर्तव्य में लापरवाही का नतीजा है यह घटना. थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया घटना की जानकारी हुयी है हमलोग जांच पड़ताल में लगे हुये है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…