परवेज अख्तर (संवाददाता), सिवान: हसनपुरा-दारौंदा मुख्य मार्ग मलाहीडीह व हसनपुरा के बीच मंगलवार को बाइक सवार ने दो साइकिल सवार को ठोकर मार दिया. जिससे दोनों साइकिल सवार सहित तीन लोग घायल हो गये. घायलों में साइकिल सवार पुरैना निवासी जवाहिर शर्मा व भरत शर्मा को गंभीर चोट लगी है. जबकि बाइक सवार को मामूली चोटें आयी है. घटना उस वक्त घटी जब जवाहिर शर्मा व भरत शर्मा अपनी अपनी साइकिल से हसनपुरा के तरफ काम पर जा रहे थे.
तभी तेज गति से आ रहे बाइक सवार अनियंत्रित होकर साइकिल में ठोकर मार दिया. बाइक चालक मछौता गांव का निवासी है. वह हुसैनगंज के सलाहपुर से नेवता कर बाइक पर अपनी मां को बैठाकर घर जा रहा था. तभी घटना घटी. घायलों का इलाज स्थानीय निजी क्लिनिक में कराया गया. जहां चिकित्सकों ने जवाहिर शर्मा को अधिक चोट लगने के कारण सीवान रेफर कर दिया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…