परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी पश्चिमी के छठ घाट पर बाढ़ के पानी से हुए जलजमाव से लोग काफी चिंतित हैं। लोगों का कहना है कि छठ घाट के पास बाढ़ का पानी होने से छठ व्रती कैसे छठ पूजा करेंगे, वे कैसे भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगे। ज्ञात हो कि छठ पूजा में मात्र 13 दिन शेष रहे गए हैं, लेकिन इस समस्या के अब भी तक निदान नहीं होने से लोगों में रोष भी है। गुठनी पूर्वी एवं गुठनी पश्चिमी के साथ- साथ अगल-बगल के गांवों से काफी संख्या में महिलाएं छठ घाट पर अर्घ्य देने आती हैं।
वहीं मुख्यालय के कई जगहों पर नाले का पानी सड़क के बीचोंबीच जमा रहता है इससे लोगों को आने जाने में काफी असुविधा होती है। मिली जानकारी के अनुसार पूरे प्रखंड में सात घाटों पर छठ पूजा का वृदह आयोजन किया जाता है इनमें मुख्य रूप से गोला घाट, मिश्र घाट, तीरबलुआ, ग्यासपुर, मैरिटार, सोहागरा और सोनहुला घाट शामिल हैं। सीओ शंभूनाथ राम ने बताया कि स्थानीय प्रशासन द्वारा घाटों का निरीक्षण किया गया है। इसको लेकर हमारी टीम सजग है। लोगों को किसी भी तरह से असुविधा न हो, इसका ख्याल रखा जा रहा है।
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…
परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…