गुठनी: मिशन स्वावलंबन उत्सव के तहत लाभार्थियों को दिया गया प्रशस्ति पत्र

परवेज अख्तर/सिवान: दीदियों के सम्मान में सोमवार को मिशन स्वावलंबन उत्सव मनाया गया। मिशन स्वावलंबन उत्सव का शुभारंभ राज्य कार्यालय से आए एसजेवाइ पीएमयू नीतीश कुमार, डीटीएल प्रितम गौरव, जिला डीआरपी रंजीत शुक्ला, गुठनी प्रखंड परियोजना प्रबंधक सुजीत कुमार ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया।

शुभारंभ के उपरांत एसजेवाई पीएमयू ने स्वावलंबन उत्सव में उपस्थित सभी ग्रेजुएट दीदियों को संबोधित करते हुए बताया कि सतत् जीविकोपार्जन योजना आज हमारे समाज की परिवार चलाने वाली सबसे दबी कुचली और असहाय वैसी महिलाओं के लिए है जिनके हर सपने ध्वस्त हो चुके थे, लेकिन आज वहीं महिलाएं सतत् जीविकोपार्जन योजना से जुड़कर लगातार स्वावलंबन की ओर अग्रसर हो रही हैं तथा उनके जीवन में पुनः खुशियां लौट गई है।

स्वावलंबन बनी सभी दीदियों को प्रशस्ति पत्र और फलदार पौधा देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बीआरपी दीक्षा ओझा, दरौली बीआरपी श्रवण कुमार, एसजेवाई ब्लॉक नोडल चंद्रकांत कुमार, मनीषा कुमारी, अरविंद कुमार, एमआइएस शमशेर आलम, एसजेवाई एमआरपी दीपमाला देवी आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026