परवेज अख्तर/सिवान: दरौली बलिया के कोतवाली क्षेत्र के माल्देपुर गंगा घाट पर सोमवार को मुंडन संस्कार के दौरान गंगा नदी में नाव पलटने से कई लोग डूब गए। आसपास के लोगों की मदद से कुछ लोगों को नदी से बाहर निकाला गया। इसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई थी। मृतकों में शामिल एक महिला की पहचान दरौली थाना क्षेत्र के अमरपुर निवासी लालबहादुर यादव की पत्नी सीमा देवी के रूप में हुई है।
सीमा देवी की मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। मृतका को तीन पुत्र तथा एक पुत्री है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। स्वजनों ने बताया कि सीमा देवी रविवार को बलिया नौवां नगर में अपने भतीजा गाेरखनाथ चौधरी के पुत्र के मुंडन संस्कार में शामिल होने गई थी। सोमवार को मुंडन संस्कार के बाद नाव से घर लौट रही थी। नाव में 25-30 लोग सवार थे। नाव के मोटर में तकनीकी खराबी के कारण नाव असंतुलित होकर नदी में डूब गया। इस दौरान नाव में सवार सभी लोग डूब गए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…