गुठनी: बिल बकाया जमा नहीं करने पर सत्तर लोगों का कटा कनेक्शन

  • कंपनी ने 80 लोगों के खिलाफ जारी किया नोटिस
  • टीम बनाकर पूरे प्रखंड में चलाया जा रहा अभियान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड में शुक्रवार और शनिवार को विद्युत विभाग द्वारा अभियान चलाकर बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस मौके पर विभाग ने विद्युत बिल जमा नहीं करने पर 70 लोगों का कनेक्शन काट दिया। इस संबंध में जेई योगेश कुमार ने बताया कि इस अभियान में थाना क्षेत्र के सुरवारगुंडी गांव में 20, गुठनी बजार में 20, बिहारी बुजुर्ग में 20, खिरौली 10 घरों का कनेक्शन काटा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्रवाई में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं 80 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किया गया है।

अगर इनके द्वारा समय से बिजली बिल का भुगतान न किया गया तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होना तय है। इस कार्रवाई में उन लोगों को शामिल किया गया है जिनका भुगतना दो माह से अधिक या पांच हजार से अधिक का बकाया है। जेई ने बताया की इसके लिए एक टीम गठित कर दी गई है। इसमें जेई योगेश कुमार, प्रमोद पांडेय, सुजीत कुमार, अमरनाथ बैठा, विजेंद्र मिश्रा, अरुण कुमार शामिल हैं। एसडीओ निहाल श्रीवास्तव का कहना है कि यह अभियान मार्च तक चलाया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024