सीवान: बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग को ले व्यवसायियों ने किया बाजार बंद, पुलिस कर रही कैंप

परवेज अख्तर/सीवान: असांव बाजार में शुक्रवार की शाम बदमाशों द्वारा तीन व्यवसायियों को मारपीट घायल करने के विरोध में व्यवसायियों का गुस्सा भड़क उठा। शनिवार को व्यवसायियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू किया तथा बदमाशों की गिरफ्तारी मांग करने लगे। बाजार बंद की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार,एसआइ जफर आलम,एएसआइ रामचंद्र पासवान दलबल के साथ बाजार में पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। थानाध्यक्ष के समक्ष व्यवसायियों ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार की देर शाम कुछ बच्चों के साथ विवाद हुआ था जिसे दुकानदारों द्वारा समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया। इसके बाद बरवां, परसहा टोला एवं उतरवार टोला गांव के करीब 18-19 से अधिक संख्या में बदमाश बाजार पहुंचे तथा तीन व्यवसायियों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों का इलाज स्थानीय चिकित्सकों से कराया गया। घायलों में असांव निवासी अर्जुन गोड़,राहुल पासी एवं विशाल गोड़ शामिल हैं। व्यवसायी बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।इस मामले में घायल व्यवसायी विशाल गोड़ ने थाने में व्यवसायियों ने 19 नामजद समेत 40 लोगों के विरुद्ध थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी नहीं हुई थी। वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बाजार में कैंप कर रही है तथा हर गतिविधि पर नजर रखी हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

बाजार बंद होने से लोगों को हुई परेशानी :

शनिवार को पूरे दिन असांव बाजार होने से बाजार में सन्नाटा पसरा रहा है।वहीं आम लोगों को आवश्यक सामान की खरीदारी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कुछ लोग शाम तक दुकान खुलने का इंतजार करते रहे तो कुछ लोग आसपास के बाजारों में खरीदारी करने को विवश हुए। दुकान बंद होने से व्यवसायियों को करीब पांच-छह लाख की क्षति होने का अनुमा

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026