गुठनी: सरयू नदी में बहते हुए रेलवे पुल को देखने के लिए उमड़ी भीड़

  • यूपी में बन रहे नदी पुल का हिस्सा बनने के दौरान हुआ हादसा
  • सैकड़ों लोगों ने लोहे के मलबे को रोकने की भरपूर कोशिश की

परवेज अख्तर/सिवान: सरयू नदी में रविवार की दोपहर रेलवे पुल के बहने की खबर सुनकर सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार ग्यासपुर गांव के नजदीक मछुआरों ने नदी में भारी मलवा देख शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मछुआरों और दियारा क्षेत्र में रहने वाले लोगों का शोर सुनकर सैकड़ों लोगों की भीड़ नदी के आसपास के इलाकों में उमड़ पड़ी। लोगों को संदेह था कि ट्रेन का डब्बा सरयू नदी में बहते हुए आ रहा है। हालांकि कुछ लोग मालगाड़ी के डिब्बे की सूचना के बाद दौड़ते हुए ग्यासपुर पहुंचे। वहां मौजूद सैकड़ों लोगों ने भारी मलबे को रोकने का भरपूर प्रयास किया।

उन्होंने ग्यासपुर, खड़ौली, पाण्डेयपार, मैरिटार, डुमरहर, अमरपुर, केवटलिया गांव के समीप भारी मलबे को रोकने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन सरयू नदी में तेज बहाव के चलते वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए। मिली जानकारी के अनुसार यूपी के भागलपुर में सरयू नदी पर बन रहे रेलवे पुल का एक हिस्सा तेज बहाव में क्षतिग्रस्त हो गया। जिसका मलवा स्थानीय प्रशासन और रेलवे कर्मियों के प्रयास के बावजूद भी यूपी के थाना क्षेत्र में नहीं रूक पाया। हालांकि यूपी प्रशासन और रेलवे प्रशासन ने इसकी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वहीं गुठनी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह का कहना था कि नदी में तेज बहाव के साथ मलवा दरौली थाना क्षेत्र में चला गया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024