परवेज अख्तर/सिवान: सदर प्रखंड में 29 सितंबर को होने वाले पंचायत चुनाव को ले ईवीएम की कमिशनिंग का कार्य मंगलवार से डायट में होगा। इस दौरान ईवीएम (944 बीयू व 944 सीयू) की कमिशनिंग ईसीआईएल की आठ सदस्यीय अभियंताओं की टीम द्वारा की जायेगी। कमिशनिंग की तैयारी के सिलसिले में कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में ईसीआईएल के इंजीनियरों के साथ सोमवार को उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार राय ने समीक्षा बैठक की। बताया कि कमिशनिंग की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। बताया कि पंचायत चुनाव में मुखिया, बीडीसी, जिला परिषद व वार्ड सदस्य का चुनाव ईवीएम से होगा। उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि ईवीएम कमिशनिंग पंचायत चुनाव की तैयारियों का पहला चरण है। कमिशनिंग के दौरान ईवीएम की जांच-पड़ताल की जायेगी।
इस दौरान देखा जायेगा कि पूरी तरह से फॉर्मेट है या नहीं। एक-एक कर उसकी मेमोरी देखी जायेगी कि वह साफ है या नहीं। पूरी तरह से जांच-पड़ताल के बाद सील कर दिया जायेगा। मतदान की तिथि से पहले इसमें प्रत्याशियों के नाम, चुनाव चिन्ह आदि डाले जायेंगे। उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि चार दिन में कमिशनिंग का कार्य पूरा करना है, हालांकि हमारी प्राथमिकता इससे पूर्व ही कमिशनिंग प्रक्रिया को पूरा कर लेना है। बताया कि अगले वर्ष यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को ले कुशीनगर के लिए पहले चरण में 3280 सीयू, 1115 बीयू व 2905 वीवीपैट भेजा जा रहा है। दूसरे चरण में बस्ती जनपद के लिए 4180 बीयू, 3340 सीयू व 3410 वीवीपैट भेजा जायेगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…