गुठनी: सरयू नदी में लगातार हो रहे कटाव से खेती योग्य भूमि को नुकसान

परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी सरयू नदी में पानी कम होने के बाद तेजी से कटाव शुरू हो गया है इससे कृषि योग्य सैकड़ों एकड़ भूमि नदी के तेज कटाव से बह गई है। वहीं दियरा इलाकों में नदी द्वारा तेजी से कटाव किया जा रहा है इससे रबी खेती के किसानों को काफी असुविधा हो रही है। उनका कहना है कि कटाव से खेती योग्य भूमि पानी में प्रतिदिन बह जा रही है। ग्रामीणों की माने तो हर साल खेती योग्य सैकड़ों एकड़ कृषि योग्य भूमि को भी भारी नुकसान होता है। वहीं बाढ़ के समय बलुआ, तीरबलुआ, ग्यासपुर, खड़ौली, मैरीटार, सोनहुला, सोहागरा, गोहरुआ, बिहारी, योगियाड़ीह गांव में खतरा मंडराता रहता है। हालांकि ग्रामीणों ने इसकी कई बार शिकायत सांसद, विधायक, डीएम, एडीएम, एसडीओ, बीडीओ व सीओ समेत अन्य पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों को लिखित रूप से की है। ग्रामीणों का कहना था कि लिखित शिकायत के बावजूद आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

प्रत्येक साल बाढ़ से होने वाले नुकसान से परेशान ग्रामीणों ने नदी के सटे बांध बनाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल लोगों को नुकसान उठाना पड़ता है। अगर सरकार सरयू नदी पर बांध बनाए तो इससे करीब एक दर्जन से अधिक गांव को सीधा फायदा होगा। ग्रामीणों ने बाढ़ विभाग की टीम को बताया कि योगियाडीह से लेकर खड़ौली तक लगभग तीन किलोमीटर बांध बनाया जाए तो इससे गुठनी, गोहरुआ, श्रीकलपुर, योगियाडीह, तीरबलुआ, बलुआ, ग्यासपुर, खड़ौली सहित कई अन्य गांव बाढ़ से प्रभावित नहीं होंगे। इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी नवल किशोर भारती का कहना है कि कटाव की सूचना मिलने के बाद टीम भेजी गई है। उनकी मिली रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026