परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज सारण आयुक्त पूनम के आदेश पर मंगलवार को डीडीसी दीपक कुमार सिंह, महाराजगंज के अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में दो सदस्यीय जांच टीम ने नगर पंचायत की विभिन्न योजनाओं की जांच की। जांच टीम के साथ में जिला कोषागार पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह भी मौजूद थे।
अधिकारियों ने बताया कि नगर पंचायत के नली गली योजना, प्रधान सहायक सह लेखापाल प्रत्युस कुमार गौतम की अवैध नियुक्ति, अनावश्यक सामग्री की खरीददारी में अनियमितता की जांच की गई। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में नगर पंचायत की विभिन्न योजनाओं की जांच की गई। जांच रिपोर्ट जिला पदाधिकारी को सौंप दी जाएगी। मौके पर नगर पंचायत के ईओ हरिश्चंद्र, प्रधान सहायक प्रत्युष कुमार गौतम, विजय कुमार प्रजापति, गौतम कुमार आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…