गुठनी: डरैला के युवक की हैदराबाद में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के डरैला गांव के युवक की हैदराबाद के शाहपुर में काम करने के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। उसका शव शनिवार को गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। मृतक की पहचान सोबराती मियां के पुत्र अरमान अंसारी के रूप में हुई है। स्वजनों नें बताया कि अरमान अंसारी 18 अक्टूबर काे हैदराबाद के शाहपुर स्थित कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम कर रहा था। इस दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आकर गिरकर घायल हो गया।

इस दौरान वहां काम कर रहे साथियों ने उसे एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक का शव शनिवार को गांव पहुंचते ही स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं स्वजनों के रोने से गांव में शोक का माहौल कायम हो गया। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। ग्रामीणों की माने तो अरमान परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। वह घर के माली हालत को देखकर कमाने चला गया था। उसके मौत के बाद पत्नी गजली खातून, मां मेहरून निशा समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026