परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के साईपुर गांव में शनिवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। घायलों की पहचान रामदेव साह, गोविंद साह, मनीष साह, दीपक कुमार साह, शैलेंद्र साह, चंदेश्वर साह शामिल हैं।बताया जाता है कि साईंपुर में भूमि विवाद को ले दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।
इसको लेकर शनिवार की सुबह दोनों पक्षों में बहस हो गया और देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी-डंडा चलने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से भी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। समाचार प्रेषण तक किसी पक्ष द्वारा थाना में आवेदन नहीं दिया गया था। थानाध्यक्ष कैप्टन शाहनवाज ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…