बिचौलियों द्वारा ऋण माफी करने की फैलायी गयी थी अफवाह
परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी प्रखंड के सोहगरा पंचायत में ऋण वसूली को लेकर मंगलवार की दोपहर डीसीओ निकेश कुमार ने बैठक किया. बैठक में उपभोक्ताओं द्वारा ऋण वसूली को लेकर जानकारियां साझा की गई.उनका कहना था कि बिचौलियों द्वारा माफी की बात करके अफवाह फैलाई जा रही है जो गलत है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन लोगों ने पैक्स से ऋण लिया है वह हर हाल में जमा कर दें ऐसा न करने वाले उपभोक्ताओं पर विभाग द्वारा एफआईआर दर्ज किया जाएगा.
मिली जानकारी के अनुसार सोहगरा पैक्स द्वारा एक करोड़ 27 लाख आवंटित किया गया है जिसको 347 उपभोक्ताओं के बीच बांटा गया है. उन्होंने बताया कि ऋण वसूली, ऋण को समय से जमा करने, जागरूकता फैलाने और विभागीय कार्रवाई की जानकारी मुहैया करा दी गई है. हालंकि पैक्स द्वारा ऋण कब और कैसे दिया गया इस पर कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई. इस संबंध में पैक्स प्रबंधक विंध्याचल शर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं को दिए गए वसूली के लिए भी नोटिस जारी किया गया है और उनसे ऋण जमा करने की अपील की गई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…