परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेया में दुकान से बिस्कुट और सर्फ ले लिया पैसा मांगने पर मारपीट कर गले से सोने की तीन जिउतिया नोच लिया गया है. सरेया निवासी सितम देवी ने सोमवार को थाने में आवेदन देकर कहा है कि बीते 5 जुलाई की देर शाम मेरे गांव के रमेश साह, संटू साह, मंटू साह, संजीव कुमार सहित अन्य महिलाएं मेरे दुकान पर आकर बिस्कुट और सिर्फ ले लिया.
पैसा मांगने पर वे नाराज होकर मुझे लात, मुक्का और लाठी से मारने पिटने लगे. मुझे मार खाते देख जब मेरी दो पतोहू बचाने आई तो उनके साथ भी मारपीट करके घायल कर दिए. साथ ही मेरे गले से तीन सोने की जिउतिया नोच लिए. इस मामले में थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि इस मामले में 8 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…