गुठनी: आधी रात में बुजुर्ग पर चाकू से जानलेवा हमला, बुजुर्ग की हालत नाजुक

थाना क्षेत्र के बरपलिया गांव की है घटना

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के बरपलिया गांव में सोमवार की आधी रात को घर के आगे सड़क किनारे सो रहे एक बुजुर्ग पर बाइक से तीन युवकों ने जानलेवा हमला करते चाकू से गर्दन पर हमला कर दिया और मृत समझ फरार हो गये. घटना के समय बगल में सो रही बुजुर्ग रामकिशोर राम की पत्नी ललिया देवी ने शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्र हुये और गंभीर रूप से घायल रामकिशोर को पीएचसी पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी. गुठनी पीएचसी में प्राथमिक इलाज करने के बाद चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देखते हुये सीवान सदर रेफर कर दिया. बरपलिया गांव निवासी गंभीर रूप से घायल राजकिशोर को निकट संबंधी व पड़ोसियों ने बेहतर इलाज के लिये गोरखपुर ले गये जहाँ वे जीवन और मौत के बीच जूझ रहे है.

घटना की जानकारी होने बाद मंगलवार सुबह मौके पर पहुंची गुठनी की टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया और परिजनों से घायल बुजुर्ग के स्थिति की जानकारी ली. घटना के संबंध में ललिया देवी ने बताया सोमवार की रात हर दिन की तरह खाना खाने के बाद हम दोनों लोग घर के आगे सड़क किनारे अलग अलग खाट बिछाकर सो गये. आधी रात को बाइक से तीन युवक आये और बाइक को आगे जाकर खड़ा करने के बाद वापस आये और मेरे पति के गर्दन पर चाकू से जानलेवा हमला कर मृत समझ फरार हो गये. मौके पर पहुचे गुठनी पुलिस के प्रशिक्षु दारोगा श्रवण कुमार, एसआई ललन सिंह व एएसआई विनय सिंह ने करीब एक घंटे तक अगल-बगल छानबीन और गोपनीयता से पूछताछ किया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026