तितरा ढाला से 100 मीटर पश्चिम दिशा में हुई घटना
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के तीतिरा रेलवे ढाला से 100 मीटर पश्चिम मंगलवार की सुबह 30 वर्षीय युवक का शव रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ. सूचना मिलने के पश्चात जीरादेई थाना और जीआरपी ने संयुक्त रुप से घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया. जीआरपी के उप निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि छपरा-भटनी रेलखंड के डाउन रेलवे ट्रैक पर तितिरा रेलवे ढाला से 100 मीटर पश्चिम सोमवार की देर रात ट्रेन से गिरने की वजह से 30 वर्षीय युवक के मौत हो गई.
मंगलवार की अहले सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे पढ़े शव को गेट मैंने देख कर इसकी सूचना जीआरपीएफ थाने को दी. जिसके बाद जीरादेई थाना और जीआरपी ने शव की तलाशी ली, हालांकि कोई भी कागजात या डॉक्यूमेंट बरामद नहीं हुआ. जिसकी वजह से युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई. मौक़े जीरादेई थानाध्यक्ष राकेश कुमार, जीआरपी के उप निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर संजना कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…