गुठनी: गंडक नदी में स्नान करने गये अधेड़ की डूबने से मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के मैरिटार गांव में गुरुवार की देर शाम गंडक नदी में नहाने गये एक अधेड़ व्यक्ति की डूबने से मौत हो गयी. मृतक मैरिटार गांव निवासी श्रीचंद्र राम (55) परिजनों का कहना था कि वह देर शाम गांव के ही नदी में नहाने की बात कहके घर से गया था लेकिन जब वह देर तक नहीं आया तो परिजनों की इसकी चिंता बढ़ गयी.ग्रामीणों द्वारा उसे नदी में नहाते देख देखा गया था. परिजनों ने कहा कि गहरे पानी में उसे डूबते देख आसपास के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया और उसे गंभीर हालत में पीएचसी लेकर पहुंचे जहां लेकर पहुंचे परिजनों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

उसके मौत का समाचार सुनकर परिजनों में हाहाकार मच गया. परिजनों का कहना था कि उन्हें इस बात का अंदेशा ही नहीं था कि इतनी बड़ी दुर्घटना हो सकती है.घटना के संबंध में प्रभारी थानाअध्यक्ष अभिमन्यु कुमार का कहना था कि अधेड़ की मौत की सूचना मिली है लेकिन पीड़ित परिवार द्वारा अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं की गयी है. परिजनों का कहना था कि वह परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था जिसके मौत के बाद परिवार के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गयी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026