सिवान: एसडीएम ने की सदर अस्पताल में छापेमारी, चार संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस ने लिया हिरासत में

परवेज अख्तर/सिवान: जिलाधिकारी अमित कुमार पांडे के निर्देश पर एसडीएम रामबाबू बैठा,अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अभिषेक चंदन एवं कार्यपालक दंडाधिकारी रवि कुमार ने गुरुवार की शाम सदर अस्पताल में दलालों एवं बिचौलियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी किया. छापेमारी के दौरान चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया. एसडीएम रामबाबू बैठा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सदर अस्पताल में बिना काम के घूमने वाले अवांछित लोगों एवं मरीजों को बहला-फुसलाकर निजी अस्पतालों में के जाने वाले दलालों एवं बिचौलियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई.

निरीक्षण के दौरान बिना परिचय पत्र के ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को भी एसडीएम ने फटकार लगाई. उन्होंने सख्त निर्देश दिया की हर हाल में ड्यूटी के दौरान आई कार्ड पहनकर ही सदर अस्पताल परिसर में प्रवेश करना है. छापेमारी के दौरान डायलिसिस विभाग के एक डॉक्टर गाड़ी सहित कैंपस में प्रवेश किए. उन्होंने ना तो अपना परिचय पत्र दिखाया और नहीं स्वास्थ्य प्रबंधक ने उनके डॉक्टर होने की पुष्टि की. इस बात पर एसडीएम नाराज हुए. बाद में डायलिसिस विभाग के द्वारा पुष्टि किए जाने के बाद उन्हें जाने दिया गया. छापेमारी के दौरान सदर अस्पताल में मौजूद एक एक व्यक्ति की पूछताछ की गई.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026