परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के आंदर प्रखंड के गहिलापुर स्थित रामकृष्ण उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के खेल मैदान में बुधवार की शाम शहीद रवि सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल गुठनी बनाम इस्लामगंज के बीच खेला गया। पहले हाफ में कोई टीम गोल नहीं कर सकी। मैच के दूसरे हाफ में गुठनी की टीम ने एक गोल दाग कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़ता दिला दी जो अंत तक बरकरार रही। इस प्रकार गुठनी की टीम 1-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंच गई। मैच के सचिव डॉ. हीरालाल राम ने बताया कि 15 मार्च को बेलौरी बनाम गुठनी टीम के बीच फाइनल खेला जाएगा। इस मौके पर आयोजनकर्ता संजय साह, मोहित कुमार गुप्ता, शैलेश रंजन, चंदन कुमार, नीतीश कुमार, ओमप्रकाश राम, विशाल पांडेय, सोनू कुमार राम, चंदन राम, सुरेंद्र भगत, ब्रजेश कुमार,अमित कुमार सहित काफी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…