Categories: जिला

24 कुंडीय चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी पूरी

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के टारी बाजार स्थित राम जानकी धर्मशाला विद्यालय परिसर में चार दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गई है। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार उत्तराखंड तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए महायज्ञ के व्यवस्थापक डॉ. उमाकांत भगत ने बताया कि यह महायज्ञ 13 मार्च को कलश यात्रा के साथ आरंभ होगा और इसकी पूर्णाहुति 16 मार्च को की जाएगी। इस दौरान हरिद्वार के शांतिकुंज के आचार्यों द्वारा संगीत, प्रवचन सहित ज्ञान की दीप जलाई जाएगी। प्रत्येक दिन सुबह में 6 से 7.30 बजे तक सामूहिक जप, प्राज्ञयोग व्यायाम, 8 से 11 बजे तक देवपूजन, अपराह्न 3 से 4 बजे तक कार्यकर्ता गोष्ठी, 5:30 से 8:30 तक संगीत मय प्रवचन का कार्यक्रम होगा। 16 मार्च को महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली की विदाई दी जाएगी। महायज्ञ को सफल बनाने में अक्षयबर प्रसाद, राघो प्रसाद, मोतीलाल कुशवाहा, रजनीश कुमार आदि जुटे हुए हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026