गुठनी: बैठक में देवराहा बाबा संस्कृत विद्यालय के पुनरुद्धार पर चर्चा

परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी नगर पंचायत के तेनुआ स्थित देवराहा बाबा संस्कृत उच्च विद्यालय परिसर में रविवार को डा. रवींद्र नाथ शुक्ल के आवास पर ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में विद्यालय के पुनरुद्धार पर चर्चा की गई। इस दाैरान विद्यालय के सभी भूमिदाता उपस्थित थे। बैठक के दौरान भूमिदाताओं ने कहा कि करीब सात एकड़ जमीन विद्यालय के लिए दिया गया है, लेकिन गांव के ही कुछ लोगों द्वारा पूर्व में अवैध समिति बनाकर विद्यालय को बर्बाद किया गया है। जिस विद्यालय में सैकड़ों छात्र पढ़ते थे, उस विद्यालय में आज एक भी छात्र नहीं हैं। केवल एक शिक्षक सभापति नाथ तिवारी, एक लिपिक मुनिंद्र नाथ तिवारी और एक चपरासी सुदर्शन राजभर वेतन भोगी कर्मचारी हैं।

बिहार सरकार के संस्कृत बोर्ड द्वारा संचालित इस विद्यालय में पिछले 10 वर्षों में किसी भी शिक्षकों की ना तो नियुक्ति हुई है और ना ही स्थानांतरण ही हुआ है। सिर्फ संस्कृत विद्यालय होने के कारण सरकार इसे उपेक्षित कर रखा है। बैठक में भूमिदाताओं ने सर्वसम्मति से नए प्रबंधन समिति का गठन किया, इसमें डा. रवींद्रनाथ शुक्ल को सचिव घोषित किया गया। साथ ही विद्यालय के समुचित विकास के लिए उन्हें जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर मुख्य रूप से डा. रवींद्रनाथ शुक्ल, प्रभुनाथ शुक्ल, राजकुमार शुक्ल, दिनकर शुक्ल, राधेश्याम शुक्ल, शैलेंद्र शुक्ल, ओमप्रकाश शुक्ल, संजीव शुक्ल आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024