परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन प्रखंड के रामगढ़-सेमरिया नहर से संबंधित समस्या के मद्देनजर एसडीओ एवं जेई ने शनिवार को स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इसके बाद पदाधिकारियों द्वारा दो दिनों के अंदर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया गया। बता दें कि प्रखंड के रामगढ़ एवं सेमरिया आदि गांव के किसानों द्वारा जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा के सामने उक्त नहर की समुचित सफाई नहीं होने को लेकर सिंचाई की समस्या को रखा गया था।
किसानों व ग्रामीणों की समस्या को विधायक ने विभाग के एसडीओ व जेई के समक्ष रखा। वहीं विधायक द्वारा दिए गए सुझाव पर एसडीओ और जेई ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को नहर का निरीक्षण किया। साथ ही दो दिनों के अंदर समस्या के समाधान का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर विधायक अमरजीत कुशवाहा, विनोद कुमार सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…