गुठनी: तीरबलुआ गांव में दर्जनों घरों पर कटाव का खतरा

  • मुख्यमंत्री के जनता दरबार में ग्रामीणों ने लगाई थी गुहार
  • कटाव व भूस्खलन की पर सीओ ने पहुंचकर की जांच

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड के तीरबलुआ गांव पर लगातार हुई मूसलाधार बारिश से बाढ़ का खतरा अभी भी बरकरार है। इस दौरान दर्जनों घरों पर कटाव का खतरा बरकरार हो गया है। ग्रामीणों की माने तो लगातार तेज बारिश से कटाव और जल स्तर बढ़ने से गांव का नामोनिशान मिटने की कगार पर है। इससे परेशान गांव के युवाओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में गांव को बचाने की गुहार लगाई थी। ग्रामीणों ने रविवार की सुबह मुखिया श्रीनिवास गुप्ता को फोन करके कटाव और भूस्खलन की जानकारी दी।

इसके बाद मुखिया ने सीओ, बीडीओ, सीआई, राजस्व कमर्चारी, बीएओ और आला अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ शम्भूनाथ राम, सीआई कृष्णा कुमार गुप्ता, राजस्व कमर्चारी गिरीश तिवारी, बीएओ दीनानाथ राम ने कटाव स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि दो दिनों से हुए नए जगहों के कटाव से एक दर्जन घरों पर खतरा बढ़ गया है। वह कभी भी जमींदोज हो सकते हैं। डीएम अमित कुमार पांडेय का कहना है कि तीरबलुआ गांव की वास्तविक रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय और आपदा प्रबंधन विभाग को भेज दी गई है। इस संदर्भ में मिलने वाले निर्देशों पर जिला प्रशासन त्वरित कार्रवाई करेगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024