हसनपुरा: सजायाफ्ता कैदी की इलाज के दौरान मौत

  • ब्रेन टीबी का पटना में चल रहा था इलाज
  • हत्याकांड मामले में सीवान जेल में था बंद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएचनगर थाना क्षेत्र के धनौती हाता निवासी व हत्याकांड में सजायाफ्ता 50 वर्षीय कैदी राजनारायण पांडेय की पटना में इलाज के दौरान शनिवार की रात मौत हो गयी। घटना की खबर जैसे ही परिजनों को मिली चीत्कार मच गया। ज्ञात हो कि मृतक राजनारायण पांडेय हत्या के मामले में सीवान मंडल कारा में बंद था। जहां उसकी तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। इलाज सीवान में चल ही रहा था कि दो दिन पूर्व उसकी तबीयत काफी बिगड़ने पर जेल प्रशासन द्वारा इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था।

वहीं इलाज के दौरान शनिवार की रात मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि ब्रेन में टीवी की शिकायत थी। बता दें कि 4 फरवरी 2015 में धनौती हाता निवासी रमेश ठाकुर की हत्या में नामजद था तभी से जेल में थे। वहीं इस घटना में दो अन्य आरोपित कन्हौली निवासी दशरथ दूबे व ब्रजेश दूबे जमानत पर हैं। राजनारायण पांडेय के दो पुत्र व एक पुत्री है। पुत्री में ज्योति कुमारी व पुत्रों में राजरत्न पांडेय, राजेश्वर पांडेय हैं। वहीं पत्नी सुंदरपति देवी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। परिजन अभी शव आने का इंतजार में हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024