गुठनी: समारोह में दर्जनों लोगों ने ली लोजपा की सदस्यता

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड मुख्यालय स्थित पुराना थाना के समीप बुधवार को लोक जनशक्ति पार्टी(राम विलास) द्वारा सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें गुठनी नगर के वार्ड पार्षद अनिल पासवान समेत दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव विनोद तिवारी ने बताया कि समाज के दलितों का कल्याण लोजपा से ही संभव है। अन्य पार्टियों द्वारा दलितों को हमेशा ठगा गया है। भले ही दरौली विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है, यहां से केवल दलित समाज के लोग ही जीतकर विधानसभा में जाते हैं, लेकिन दलित समाज के कल्याण के लिए कोई भी कार्य नहीं दिखता है।

केवल दलितों को वोट बैंक बनाकर अन्य पार्टियां उनका उपयोग करती है। इस बार चिराग पासवान के हाथों को मजबूत करने की जरूरत है। कार्यक्रम को संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष राजबली मांझी, उपाध्यक्ष मोनू गुप्ता, जिलाध्यक्ष महादेव पासवान आदि ने संबोधित किया। समेत अन्य लोग उपस्थित थे। इस मौके पर राजेश तिवारी, मेराज हाशमी, दुर्गेश, अनिल, लक्ष्मण शर्मा, अनिल पासवान उर्फ विष्णु देव पासवान, दिलीप पासवान, दयानंद पांडेय, रविशंकर पांडेय समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026