गुठनी: सरयू के बढ़े जलस्तर ने लोगों की बढ़ाई परेशानी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड के तीर बलुआ, ग्यासपुर, मैरिटार होते हुए दरौली के डुमरहर, केवटलिया, अमरपुर, समेत दर्जनों गांवो समीप से होकर गुजरने वाली सरयू नदी का जल स्तर पुन: बढ़ने लगा है। जल स्तर बढ़ने से फिर किसान चिंतित होने लगे हैं। वहीं प्रशासन भी अलर्ट है। जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण सरयू किनारे बसे गांवों के निचले इलाकों में नदी का पानी का घुसना शुरू हो गया है। वहीं नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ विभाग के अधिकारियों की परेशानी ज्यादा बढ़ गई है, क्योंकि पहले होमगार्ड के जवान बांधों की निगरानी करते थे, अब स्वयं बाढ़ विभाग के अधिकारी बांधों की निगरानी में जुटे हुए हैं।

बाढ़ विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक बुधवार को दरौली में सरयू नदी का जलस्तर 60.02 मीटर मापा गया, जबकि दरौली में खतरे का निशान 60.82 मीटर निर्धारित है। यहां सरयू नदी का जल स्तर खतरे के निशान से मात्र. 82 मीटर नीचे हैं। वहीं सिसवन में सरयू नदी का जलस्तर 55.600 मीटर मापा गया, जबकि यहां खतरे का निशान 57.04 मीटर निर्धारित है। यहां सरयू नदी का जल स्तर खतरे के निशान से 1.44 मीटर नीचे है। बाढ़ विभाग के एसडीओ नवल किशोर भारती ने बताया कि विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है। हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024