गुठनी: लगातार हुई वर्षा से सरयू के जलस्तर में हुई आंशिक वृद्धि, कुछ जगहों पर कटाव शुरू

परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी नेपाल और अन्य राज्यों के साथ जिले में पिछले चार-पांच दिनों से लगातार हो रही वर्षा से सरयू नदी और गंडक नदी के जल स्तर में वृद्धि होने लगी है। इसमें पानी का बहाव तीव्र होता जा रहा है। नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के साथ ही सरयू नदी के दोनों तरफ खेती योग्य भूमि का कटाव भी शुरू हो गया है हालांकि अभी स्थिति नियंत्रित है। ग्रामीणों की माने तो केवल ग्यासपुर से मैरिटार क खेती योग्य करीब 10 एकड़ से अधिक भूमि नदी में समा गई है। ग्रामीणों का कहना है कि दो दिनों से हो रही मूसलाधार वर्षा से नदी के जलस्तर में मामूली वृद्धि हुई है, लेकिन पानी की तेज रफ्तार से ऊंचे टीले, नए कटाव, खेती योग्य भूमि, आसपास के इलाकों में कटाव तेजी से हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि नदी के कटाव का सबसे बड़ा असर दियरा इलाकों में भी पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार शनिवार की अपेक्षा रविवार को भी दरौली में .38 और सिसवन में.05 मीटर की वृद्धि हुई है।

बाढ़ विभाग के पदाधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह दरौली में 58.22 मीटर मापा गया है, जहां खतरे का निशान 60.82 मीटर निर्धारित है अर्थात दरौली में सरयू नदी खतरे के निशान से 2.6 मीटर नीचे बह रहा है। वहीं सिसवन में रविवार को सरयू का जलस्तर 52.42 मीटर मापा गया जबकि यहां खतरे के निशान 57.04 मीटर है अर्थात सिसवन में सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से 4.62 मीटर नीचे बह रहा है। बाढ़ विभाग के जेई रजनीश कुमार रवि का कहना है कि विभाग पूरी तरह चौकस है और लगातार आसपास के इलाकों पर नजर रखे हुए है। इसकी जानकारी विभाग द्वारा वरीय अधिकारियों को भी समय-समय पर भेजी जा रही है। इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी नवल किशोर भारती ने कहा कि जहां पर पानी का कटाव हो रहा है वहां पर तत्काल बाढ़ विभाग की टीम को जांच का आदेश दे दिया गया है। वहां एसडीओ और जेई की तैनाती तत्काल की गई है। बाढ़ विभाग स्थिति पर पूरी तरह नजर रखे हुए हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026