गुठनी: बीपीएससी परीक्षा में टॉप कर उपेंद्र ने क्षेत्र का नाम किया रोशन

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा आयोजित व्याख्याता पद (पालीटेक्निक महाविद्यालय) प्रतियोगिता परीक्षा में उपेंद्र कुमार गिरि ने पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वे मूल रूप से सिवान के आंदर प्रखंड के सिउरी मठिया निवासी प्रभुनाथ गिरि के पुत्र हैं। वे पटना साइंस कालेज से स्नातक एवं आइआइटी भुनेश्वर से एमएससी की डिग्री हासिल किए हैं।

उन्होंने गेट, जेआरएफ नेट, जाम इत्यादि परीक्षाओं में अखिल भारतीय रैंकिंग में उच्च स्थान प्राप्त किया है। वर्तमान में ये राजेंद्र महाविद्यालय छपरा में भौतिकी विभाग में सहायक प्राध्यापक पद पर कार्यरत हैं। उपेंद्र गिरि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, बड़े भाई और गुरुजनों को दिया है। सफलता पर भिटौली निवासी ललन सिंह, पूर्व प्रमुख किशोर गिरि, शत्रुघ्न गिरि, रामईश्वर गिरि, राधेश्याम दुबे आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026