परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 227 ए गुठनी मैरवा मुख्य मार्ग पर जतौर बाजार के समीप बंगाल से छड़ लेकर यूपी जा रहे ट्रक का चक्का ब्लास्ट कर गया. जिससे ट्रक सड़क की पुलिया को तोड़ते हुये गड्ढे में पलट गया. इस दुर्घटना में ट्रक का चालक आंशिक रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों ने बताया बुधवार सुबह बंगाल के दुर्गापुर से छड़ लोड कर ट्रक यूपी के देवरिया जा रहा था.
ट्रक का अगला चक्का जतौर बाजार के बौना बाबा मंदिर के समीप सड़क पुलिया पर फट गया. जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया को तोड़ते हुये गड्ढ़े ने पलट गया. ग्रामीणों ने पलटे हुए ट्रक से चालक को निकाला और निजी चिकित्सक से इलाज करवाया. इस घटना चालक को आंशिक चोट ही आयी है. उसने घटना की जानकारी खुद अपने मालिक को दिया. ट्रक चालक छपरा जिला के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी मनोज कुमार पांडे है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…