परवेज अख्तर/सिवान: बुधवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनव कुमार ने जिले के सभी थानाध्यक्षों व दोनों अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों संग क्राइम मीटिंग की. बैठक में उपस्थित थानाध्यक्षों को एसपी ने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए इसका त्वरित गति से निष्पादन करने का निर्देश दिया. पिछले दिनों हुई आपराधिक घटनाओं पर रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने व जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिदिन किए जाने वाले पैदल गश्त, बैंकों में गश्त, संदिग्ध व्यक्ति, वाहनों की चेकिंग आदि के संबंध में समीक्षा की.
एसपी ने थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वैसे अपराधियों पर पैनी नजर बनाए रखें जो बेल पर जेल से छूटकर बाहर हैं और कोर्ट से उसे सजा नहीं मिली है. उस पर विशेष नजर रखे साथ ही शराब मामले के लंबित कांडों का निष्पादन करते हुए जल्द से जल्द गिरफ्तार करें. मौके पर सदर एसडीपीओ जितेंद्र पांडे, नगर थाना इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित, मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, सराय ओपी प्रभारी तनवीर आलम, महादेवा ओपी प्रभारी विपिन कुमार, पचरुखी थानाध्यक्ष ददन सिंह, दारौली थानाध्यक्ष रीतेश मंडल, गुठनी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सहित अन्य थानों के थानाध्यक्ष मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…