परवेज अख्तर (संवाददाता), सिवान: यूपी के बनकटा थाना क्षेत्र के बनकटा रतसिया कोठी मुख्य मार्ग पर महुवयी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में गुठनी के डरैला गांव निवासी स्व. दहारी राम के पुत्र उपेंद्र राम (30) की मौत हो गयी. उपेंद्र सोमवार की शाम अपनी हीरो बाइक से यूपी के बनकटा थानाक्षेत्र के रतसिया गांव के अपने फूफा के घर गया था. जहां से वापस अपने गांव आ रहा था कि बनकटा-रतसिया मुख्य मार्ग पर महुवयी गांव के समीप सड़क पर अचानक एक पशु के आ जाने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पत्थर पर जा गिरा.
पत्थर से टकराने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा. यह देख राहगीरों ने तुरंत बनकटा पुलिस को सूचना दिया और मौके पर एंबुलेंस बुलाया. परंतु तब तक उपेंद्र दम तोड़ चुका था. घटना की जानकारी होते ही डरैला गांव से उसके परिजन मौके पर पहुंचे और शव को लेकर घर पहुंचे. डरैला गांव में शव पहुंचते ही कोहराम मच गया. परिजनों के विलाप से गांव का माहौल गमगीन हो गया. उपेंद्र की पत्नी मीना देवी रोते विलखते नर्वश हो जा रही थी. उसके तीन मासूम बच्चें भी मां की स्थिति देख जोर जोर से चिल्लाने लगे थे. उपेंद्र मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…