Categories: छपरा

छपरा: जमीनी विवाद में वृद्ध की गोली मारकर हत्या, धारदार हथियार से दो लोगों जख्मी

छपरा: जिले के तरैया थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव में मंगलवार की दोपहर में पूर्व से चल रहे जमीनी विवाद को लेकर हुई झड़प एवं गोली बारी में एक वृद्ध की मौत हो गई। वहीं धारदार हथियार से दो लोगों को जख्मी कर दिया गया है। मृतक तरैया थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव निवासी 65 वर्षीय मैनेजर महतो बताए जाते हैं। वहीं इस घटना में गोली लगने से सोनू कुमार, अनिल कुमार व तलवार के वार से जयप्रकाश कुमार जख्मी हुए हैं। दो व्यक्तियों को गम्भीरवस्था में छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया, जबकि एक का उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि चांदपुरा निवासी मैनेजर महतो का अपने पड़ोसियों के साथ पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा था। मंगलवार को घर के समीप के तार के पेड़ से डेमखो (तार के पेड़ का पता) गिरने पर उसको उठाने को लेकर विवाद हुआ।

जिसके बाद उनके पड़ोसी प्रहलाद महतो के चारों पुत्रों उन पर भीड़ गए और धारदार हथियार से मारने लगे। इसी दौरान मैनेजर महतो उनको बचाने गए तो उनलोगों ने पिस्टल निकालकर उनके ऊपर फायरिंग कर दी। जिससे गोली लगने से मैनेजर महतो की मौके पर ही मौत हो गई। अनिल वह सोनू को भी गोली लगी, जिन्हें तरैया रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना की सूचना पाकर तरैया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मैनेजर महतो के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया तथा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इधर घटना के बाद पुलिस चौकन्ना है। गांव में तनाव व्याप्त है। पुलिस हर गतिविधि पर ध्यान दे रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026