गुठनी: सरयू नदी का जलस्तर घटने के बाद कटाव ने बढ़ाई चिंता

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड से होकर गुजरने वाली वाली सरयू नदी के जलस्तर में कमी होने के बाद कटाव का खतरा बढ़ गया है। बेमौसम नदी द्वारा किए जा रहे कटाव ने जल संसाधन विभाग के साथ स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। नदी में हो रहे कटाव से मछुआरों में दहशत है। ग्रामीणों की माने तो नदी का जलस्तर विगत एक महीने से काफी कम हो गया है, लेकिन गांव की तरफ कटाव तेजी से हो रहा है। इससे खेती योग्य भूमि नदी में समा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि कटाव निरोधी कार्य विभाग द्वारा नहीं करने से यह समस्या उत्पन्न हुई है।

ग्रामीणों की माने तो पिछले कुछ दिनों में करीब आधा दर्जन से अधिक जगहों पर तेजी से कटाव शुरू हो गया है। कटाव से खेती योग्य भूमि को नुकसान हो रहा है। एसडीओ चंद्र मोहन झा ने बताया कि इसकी गंभीरता से जांच कर रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेजी जाएगी। अभी तक हालात पूरी तरह नियंत्रण में है। वहीं कार्यपालक अभियंता अमित आनंद ने बताया कि नदी का जलस्तर कम होने से बाद इस तरह से कटाव होता है। जहां नए स्थल पर कटाव हुआ है उसको टीम भेज कर जांच कराई जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024