गुठनी: ग्रामीणों का लाखों लूटकर चंपत हुआ फर्जी कमला निधी बैंक

  • लोगों से 80 हजार लोन देने के नाम पर जमा करवाया तीन तीन हजार
  • बुधवार और गुरुवार को मिलना था लोन, इसके पहले बैंककर्मी हुये फरार

परवेज अख्तर/सीवान: गुठनी के तेनुआ मोड़ पर एक चल रहे एक फर्जी बैंक के कर्मचारियों ने लोन देने के नाम पर लोगों से तीन तीन हजार जमा करवाने के बाद लोन देने के दिन गुरुवार के पहले ही बैंक में ताला जड़ कर फरार हो गये है. गुरुवार को लोन लेने पहुंची सैकड़ों महिलाओं ने अपने पैसे लूटते देख हंगामा करने लगी और मौके पर पहुंची पुलिस को अपना आवेदन पत्र सौंपा. महिलाओं ने बताया एक महीना पहले तेनुआ मोड़ पर कमला निधि प्राइवेट लिमिटेड के नाम से एक बैंक का ब्रांच खुला और उसके कर्मचारी क्षेत्र में घूम घूम कर 80 हजार लोन देने के लिये खाता खोलने व इन्सुरेंस कराने के नाम पर तीन तीन हजार की वसूली किये. यही नहीं एक सदस्य को 10 सदस्यीय समूह बनाकर सभी को लोन देने की बात कर पैसा जमा करवाया. कथित बैंक कर्मियों ने गुठनी मैरवा और नौतन प्रखंड के करीब दो सौ गांवों के लगभग दो हजार लोगों को ठगा है.

सभी से पैसा जमा करवाने के बाद बैंक प्रबंधक रोहित सिंह ने पहली जुलाई को 80 हजार लोन देने के लिये बैंक पर बुलाया था. गुरुवार को जब सैकड़ों महिला पुरुष अपना लोन लेने तेनुआ स्थित बैंक पर पहुंचे तो ताला लटका पाया और जांच पड़ताल किया तो पता चला बैंक वाले बुधवार को ही चले गये है. मौके पर पहुंचे एसआई शिवमंगल पासवान ने जांच पड़ताल किया तथा ग्रामीणों ने अपनी समस्या सुनी. प्रभारी थानाध्यक्ष दशरथ सिंह ने कहा बैंक फर्जीवाड़ा से संबंधित ग्रामीणों का आवेदन मिला है. जांच पड़ताल किया जा रहा है. बैंक पर पहुच प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में बिंन्दावती देवी,प्रीति, गिरिजा, तेतरी, मंजू देवी, खैरुन नेशा, जमीला खातून, सरस्वती देवी, मीरा देवी, ललिता देवी, चिंता देवी, कलावती देवी सहित दर्जनों महिलाओं सहित काफी संख्या में पुरुष मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026