परवेज अख्तर/सीवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के सावना गांव के चंवर स्थित मनोज सिंह की चिमनी के पास एक खेत से बड़हरिया पुलिस ने कल देर शाम क लावारिस हालत में एक बाइक को बरामद कर लिया. गुप्त सूचना के आधार पर त्रिलोकहाता पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआइ संतोष कुमार ने बुधवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे सावना गांव के दक्षिण-पूरब के चंवर की चिमनी के पास गुड्डू सिंह के खेत में छापेमारी की. जहां से उन्होंने क्षतिग्रस्त अवस्था में एक बाइक को बरामद कर लिया. इसके कुछ दिन पूर्व भी एएसआइ संतोष कुमार ने मुसेहरी व जलटोलिया गांवों से गुप्त सूचना के आधार पर दो और बाइक को बरामद किया था.
एएसआइ संतोष कुमार पश्चिमी बेल्ट में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के दमन को लेकर सक्रिय बताये जाते हैं. इस विषय में पुलिस का कहना है कि बाइक क्षतिग्रस्त अवस्था में बरामद की गयी है. जिसकी पहचान अभी तत्काल नहीं हो पा रही है. यह भी हो सकता है कि बाइक चोरी की हो. कागजात नहीं होने के कारण पहचान में दिक्कत आ रही है व कोई सही जानकरी नहीं मिल पा रही है. लेकिन चेचिस व ईंजन नंबर के आधार पर बाइक की पहचान की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…