परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को प्रखंड प्रमुख विंध्यवासिनी नारायण सिंह की अध्यक्षता समारोह आयोजित कर निवर्तमान बीडीओ आनंद प्रकाश को विदाई दी गई। इस मौके पर माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया तथा उनके कार्यकाल की सराहना की गई।
इस मौके पर तत्कालीन बीडीओ ने कार्यकाल के दौरान जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कर्मियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया तथा सभी को ईमानदारी से अपने कर्त्तव्य का निर्वहन करने की अपील की। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर सीओ आरती कुमारी, थानाध्यक्ष रणधीर कुमार, कृषि पदाधिकारी विक्रमा मांझी, मुखिया ललन राय, नवमीलाल पासवान, अमित चतुर्वेदी, विजय प्रताप सिंह, बीडीसी सदस्य कुंवरजी विश्वकर्मा, रवींद्र पासवान, दिनेश यादव आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…