परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दक्षिणी क्षेत्र में बहने वाली सरयू नदी के जलस्तर में फिर से बढ़ोतरी होने लगी है। हालात यह है कि सरयू का पानी खेतों के बराबर में बहने लगा है। ग्यासपुर से मैरिटार गांव और डुमरहर, केवटलिया, अमरपुर, दुबा, नरौली समेत सभी गांवों में सरयू नदी को जल स्तर बांध के करीब पहुंच गया है। सरयू नदी में मैरिटार से दरौली तक धीरे- धीरे कटाव भी होने लगा है। इससे किसान परेशान हैं। दरौली गेज स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक दरौली में सरयू नदी का जलस्तर सोमवार को 59.970 मीटर मापा गया, जबकि यहां खतरे का निशान 60.82 मीटर निर्धारित किया गया है।
यहां सरयू नदी का जल स्तर खतरे के निशान से करीब .85 मीटर कम है। वहीं सिसबन में सरयू नदी का जल स्तर 55.120 मीटर मापा गया है जबकि यहां खतरे का निशान 57.04मीटर निर्धारित है। यहां सरयू नदी का जल स्तर खतरे के निशान से 1.92 मीटर नीचे है। वहीं इस संबंध में बाढ़ विभाग के गुठनी प्रक्षेत्र के एसडीओ नवल किशोर भारती ने बताया कि बाढ़ विभाग अलर्ट है, जैसी भी परिस्थिति होगी निपटने के लिए तैयार है। वहीं सिसवन के सीओ सतीश कुमार ने बताया कि यहां नदी का जल स्तर खतरे के निशान से काफी कम है। किसानों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। बाढ़ को लेकर विभाग अलर्ट है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…