परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड में डीएपी व यूरिया की कमी से किसान काफी परेशान हैं। वे गेहूं की फसल में खाद देने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं तथा अन्य जगहों से महंगे दामों पर खाद लाने को मजबूर हैं। किसानों की मानें तो गुठनी बाजार में किसी दुकानदार के पास यूरिया नहीं मिल रहा हैं, हालांकि कुछ दुकानदारों का कहना है कि बिहार में यूरिया का रेक नहीं लग रहा है, इस कारण उत्तरप्रदेश से महंगे दर पर खरीद कर लाना पड़ता है। साथ ही उत्तरप्रदेश के लार, सलेमपुर से गुठनी तक लाने का अधिक किराया भी लग जाता है। कुल मिलाकर यूरिया लाने में 400 रुपये खर्च आ जाता है इसीलिए 450 रुपये प्रति बोरा बेचना पड़ता है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…