परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड मुख्यालय में बिजली चोरी को लेकर विद्युत विभाग कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में जेई योगेश कुमार ने थाने में आवेदन देकर पांच लोगों के विरुद्ध विद्युत चोरी का आरोप लगाया है। आरोपितों में सरफोरा निवासी अशोक राम, ताली करमहा निवासी मोहित गोंड, निपेंद्र यति, मुकेश यति, मुन्ना राय शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि बिजली चोरी मिलने की शिकायत पर विभाग की टीम उक्त लोगों के दरवाजे पर छापेमारी की जहां विद्युत चोरी करते उक्त लोगों को पकड़ा गया। टीम में विपिन पांडेय, विजेंद्र मिश्रा और अमरनाथ बैठा शामिल थे। थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…