परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के गुठनी पश्चिमी मोहल्ले में संत रविदास जयंती सह पूजा के लिए बने पंडाल में शनिवार की देर आग लग गई। ग्रामीण अभी कुछ समझ पाते तब पंडाल जलकर राख हो गया। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। बताया जाता है कि गुठनी पश्चिमी मोहल्ले में संत रविदास जयंती को ले पंडाल बनाया गया था। जब ग्रामीण शनिवार की रात सो रहे तभी पूजा पंडाल में आग लग गई।
ग्रामीण अभी कुछ समझ पाते तब आग विकराल रूप धारण कर लिया तथा पंडाल, उसमें रखे चौकी, टेंट, तिरपाल व सजावट किए गए सभी सामान जलकर राख हो गए। आग कैसे लगी और किसने लगाई किसी को जानकारी नहीं है। इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में थाने में आवेदन देकर शिकायत की गई है। वहीं थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि इस मामले में मुझे सूचना नहीं मिली है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…