महाराजगंज: स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा का शिलान्यास व माता की रसोई का उद्घाटन

राजरानी देवी व बसंती देवी की मनी पुण्यतिथि

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के सिहौता बंगरा स्थित रघुवीर सिंह पुस्तकालय परिसर में रघुवीर सिंह सेवा संस्थान ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को राजरानी देवी व बसंती देवी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीओ संजय कुमार व एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने स्वतंत्रता सेनानी रघुवीर सिंह की प्रतिमा का शिलान्यास व माता की रसोई का उद्घाटन किया। साथ ही गरीबों के बीच माता की रसोई में बने भोजन को परोसा। इस मौके पर एसडीओ व एसडीपीओ सहित काफी संख्या में लोगों ने स्वतंत्रता सेनानी की धर्मपत्नी राजरानी देवी व बसंती देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

पदाधिकारी द्वय ने माता की रसोई की सराहना करते हुए कहा कि ट्रस्ट की ओर से संचालित माता की रसोई के माध्यम से असहाय व गरीबों को पौष्टिक भोजन मिल सकेगा। एसडीओ ने पुस्तकालय में पुस्तकों की शृंखला देने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह ने की जबकि संचालन शिक्षक कुमार राजकपूर टीपू ने किया। इस मौके पर पूर्व शिक्षक रविनंदन सिंह, वीरेंद्र सिंह, विक्रमा पड़ित, सुधींद्र कुमार सिंह, पृथ्वीराज सिंह, सरपंच नागेंद्र किशोर सिंह समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024