गुठनी: शार्ट सर्किट से लगी आग लाखों का हुआ नुकसान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के तेनुआ मोड़ स्थित किराना दुकान सह ऑयल मिल में बिजली की शार्ट सर्किट से रविवार देर शाम अचानक आग लग गई. जिससे दुकान के गोदाम में रखा लाखों का समान जलकर राख हो गया. पीड़ित दुकानदार अशोक बर्नवाल ने बताया की रविवार की देर शाम दुकान बढ़ाकर दुकान के ऊपर आवास में सोने चले गये और कुछ ही देर बाद दुकान से काफी धुंआ निकलता दिखा.

धुंआ देख नीचे उतरा तबतक आग की लपट निकलने लगी. अगल-बगल के लोगों तुरंत बिजली विभाग को फोन कर लाइन कटवाया और पुलिस प्रशासन तथा फायर ब्रिगेड को सूचित किया. मौके पर पहुची फायर ब्रिगेड की वाहन ने आग को पूरी तरह बुझाया. इस आगलगी में पत्तल गिलास, खरी, सरसों तेल, चावल संहिता तमाम समान जलकर खाक हुआ है. घटना की सूचना पर घटना के समय गुठनी पुलिस का गश्ती दल पहुंच कर आग बुझाने में ग्रामीणों की मदद की.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026