परवेज अख्तर/सिवान: पैक्स निर्वाचन 2022 के लिये दरौंदा प्रखंड के दो पैक्सों के बगौरा एवं रामसापुर पंचायत में पैक्स अध्यक्ष व कार्यकारणी के लिये संबंधित चुनाव मंगलवार को होना है. इसके पूर्व सोमवार को प्रखंड के आईटी भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के द्वारा मतदान केंद्र पर जाने से पहले मतदान सामग्री का वितरण किया गया. बता दे कि दो पैक्सों में मंगलवार को मतदान करेंगे. मंगलवार को मतदान कर पैक्स अध्यक्ष तथा कार्यकारणी का चुनाव करेंगे. उक्त आशय की जानकारी देते प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि रामसापुर में अध्यक्ष पद के लिये पांच उम्मीदवार राजीव रंजन गिरि, उपेन्द्र गिरि, मजिस्टर प्रसाद, माला देवी एवं मृत्युंजय कुमार यादव तथा कोटिवार सदस्यो द्वारा नामांकन पर्चा दाखिल किया गया है.
अध्यक्ष एवं कार्यकारणी सदस्य चुनावी मैदान में है. वही बगौरा पैक्स में अध्यक्ष पद के लिये चार उम्मीदवार यथा हीरालाल प्रसाद, राजन प्रसाद, उत्तम ठाकुर एवं अक्षयलाल प्रसाद ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. इस दौरान बीडीओ ने बताया कि इन मतदान केंद्र पर पोलिंग पार्टी मतदान सामग्री लेकर रवाना हो गई है. बीडीओ ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगी इसके लिए सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस तैनात रहेगी. आईटी भवन में इसके लिए सूचना केंद्र बनाया गया है. मंगलवार को हो मतगणना आईटी भवन में चुनाव के बाद हो जायेगी. इस दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी श्री राम सुमन, भ्रमणशील पशु चिकित्सक पदाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी दिनेश कुमार शर्मा, कृषि समन्वयक सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी रामप्रीत कुमार गुप्ता, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी उमेश राय एवं बीसीओ सुरेश चौधरी मौजूद रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…