गुठनी: शराब बनाने वाले पांच आरोपित पकड़े गए

  • शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री बरामद
  • कई गांवों में एसआईटी व पुलिस ने की छापेमारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के बेलौरी गांव पहुंचे डीआईजी रविंद्र कुमार के सख्त तेवर के बाद पुलिस अलर्ट मूड में दिखाई दे रही है। रविवार की देर रात थाना क्षेत्र के एक दर्जन गांव में एसआईटी व पुलिस ने मिलकर छापेमारी की। गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी में एसआईटी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। इस दौरान देसी शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाले नौसादर, चुना, फिटकरी, महुआ, चुना, गुड़, प्लास्टिक, कपड़ा व अन्य मादक पदार्थ बरामद की गयी। एसआईटी को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के नैनिजोर गांव में आज भी देसी शराब की चुलाई की जाती है। इसके बाद एसआईटी और पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर छापेमारी कर दी। छापेमारी के दौरान मौके से तीन पुरुष व एक महिला को गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान नैनिजोर गांव निवासी सोनी देवी, सूरज कुमार पासी, जितेंद्र पासी और राजमंगल पासी के रूप में हुई। वहीं इनकी निशानदेही पर पुलिस ने गुठनी बाजार में छापेमारी कर शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाले सामानों को उपलब्ध कराने वाले मुन्ना बरनवाल को भी हिरासत में ले लिया।

क्या कहते हैं एसपी

एसपी अभिनव कुमार का कहना है कि सीमावर्ती इलाकों में पुलिस सघन जांच चला रही है। चिन्हित जगहों पर लगातार छापेमारी भी की जा रही है। शराब कारोबार को पूरी तरह से बंद करना ही पुलिस की प्राथमिकता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026