सिवान: मतदान में पुरुष मतदाताओं से ज्यादा एक्टिव दिखीं महिलाएं

  • बसंतपुर के 8 पंचायत के 118 मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं ने अपने-अपने मत का प्रयोग किया
  • सभी वोटरों की जांच इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन हुई
  • पुरुष व युवा वोटरों की भीड़ से पटा रहा चौक-बाजार
  • 08 पंचायत के 118 मतदान केन्द्रों पर बसंतपुर में वोटिंग
  • 22 पंचायत के 306 मतदान केन्द्रों पर गोरेयाकोठी में मतदान

✍️परवेज अख्तर /एडिटर इन चीफ: कड़ी सुरक्षा के बीच गोरेयाकोठी व बसंतपुर प्रखंड में सोमवार को पंचायत चुनाव के लिए वोट डाले गए। सातवें चरण में गोरेयाकोठी के 22 पंचायत के 306 व बसंतपुर के 8 पंचायत के 118 मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं ने अपने-अपने मत का प्रयोग किया। सुबह 9 बजे तक बसंतपुर में 7.68 व गोरियाकोठी में 6.90 जबकि 3 बजे अपराह्न तक बसंतपुर प्रखंड में 52.10 व गोरेयोकोठी में 46.05 फीसदी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। महिलाएं अपने वोट को ले काफी एक्टिव दिखीं लेकिन पुरुष मतदाताओं में वह उत्सुकता नहीं दिखी। युवा महिला-पुरुष वोटर भी कम बूथ पर नजर आए। पुरुष व युवा वोटरों की भीड़ गांव के चौक-बाजार या मतदान केन्द्रों के आस-पास ही ज्यादातर नजर आ रही थी।

गोरेयोकोठी के राजकीय मध्य विद्यालय चांचोपाली, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय श्रीनगर सह उच्च माध्यमिक विद्यालय सतवार, मध्य विद्यालय कर्णपुरा व बसंतपुर प्रखंड के उच्च विद्यालय समरदह, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरया श्रीकांत, बसाव पंचायत के लोहिया भवन, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय जानकीनगर, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सह संकुल संसाधन केन्द्र करही शामपुर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय करही कला व राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मठिया आदि मतदान केन्द्रों पर यह नजारा देखने को मिल रहा था। बोगस वोट को रोकने के लिए आयोग के निर्देश पर वोटरों की जांच इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से की जा रही थी। इस बीच, गोरेयाकोठी प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय चाचोपाली बूथ पर केन्द्र सरकार के ईडी इंफोर्समेंट डाइरेक्टर के. तुषार पराशर ने अपने परिजनों के साथ मतदान किया। प्रखंड के कर्णपुरा पंचायत के बूथ संख्या 246 पर जेडीयू राज्य परिषद सदस्य निकेशचन्द्र तिवारी व अधिवक्ता रजनी रंजन त्रिवेदी ने अपने मत का प्रयोग किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026